पेट फूलने की समस्या के घरेलू नुस्खे 2024
पेट फूलने की समस्या के घरेलू नुस्खे: पेट फूलने की समस्या आज कल बहुत सामान्य हो गई है। आधुनिक जीवनशैली के कारण हमारा खानपान बहुत अधिक अस्त व्यस्त हो गया हैं। जिस कारण से पेट फूलना ,गैस बनना एक सामान्य सी बिमारी हो गई है। मगर हम कुछ घरेलू उपाय अपना कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसी प्रकार के कुछ घरेलू नुस्खे हम यहाँ बता रहे हैं। जो इस प्रकार हैं।
अदरक की चाय
पेट फूलने की समस्या के लिए एक कप पानी में अदरक के टुकड़ो को डालकर कुछ देर उबाल कर थोड़ा सा शहद मिलाकर दिन में दो तीन बार पीने से पेट फूलने की समस्या में बहुत आराम मिलता है। साथ ही इससे हमारी पाचन क्रिया भी मजबूत होती है। इसलिए अदरक की चाय पीना गैस या पेट फूलने की समस्या में बहुत अधिक लाभदायक होता है।
पुदीने की पत्तियों की चाय
पेट फूलने की समस्या में पुदीने की कुछ पत्तियों को बारीक काटकर पानी में कुछ देर उबालकर दिन में दो तीन बार पीने से हमारा पाचन बहुत मजबूत हो जाता है और गैस भी कम बनती है। साथ ही पेट फूलने की समस्या से आसानी से छुटकारा मिल जाता है। हम चाहे तो पुदीने की पत्तियों को सीधा मुँह से भी चबाकर उसके रस को धीरे धीरे निगल सकते हैं वो भी पेट फूलने में बहुत अधिक लाभदायक होता हैं।
https://yogayukti.com/typhoid-bhukhar-karn-lakshan-janch-upchar-or-shavdhani/
हिंग का उपयोग
पेट फूलने की समस्या में हींग का सेवन दो तरीके से किया जा सकता है।
१ . पहला तरीका हींग का एक चुटकी पाउडर गर्म पानी में मिलाएं उसमें थोड़ा सा काला नमक डालें और उसे पिए ऐसा करने से पेट फूलने की समस्या में तुरंत राहत मिलती है।
२ . दूसरे तरीके में एक चुटकी हींग को एक चम्मच गुनगुने पानी में मिलाकर अपने पेट के चारों तरफ़ उसकी मालिश करें और नाभी मैं थोड़ा सा लगाएं उससे पेट फूलने की समस्या में तुरंत राहत मिलती है।
नवजात और छोटे बच्चों का पेट अक्सर फूल जाता है। छोटे बच्चों के लिए हींग को पानी के साथ मिलाकर पेट पर मालिश करने से बहुत आराम मिलता है। छोटे बच्चों के लिए ये उपाय एक रामबाण उपाय है।
जीरे का उपयोग
पेट फूलने की समस्या में जीरे का उपयोग बहुत लाभ कारी होता है। जीरा हमारी रसोई में पाया जाने वाला एक सामान्य मसाला है। मगर पेट फूलने की समस्या में ये बहुत लाभदायक सिद्ध होता है। इसका उपयोग का तरीका बहुत सरल है। थोड़े से जीरे को भूनकर उसका पाउडर बनाएं इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक या काला नमक जो उपलब्ध हो वो मिलाएँ और सीधे गुनगुने पानी से पीलें जीरा तुरंत ही पेट फूलने और गैस बनने की समस्या को समाप्त कर देता है।
लहसुन का उपयोग
पेट फूलने की समस्या में लहसुन बहुत लाभ दायक होता है। ये सामान्यतः रसोई में पाए जाने वाला खाद्य पदार्थ है। पेट फूलने गैस बनने कमजोर पाचन प्रणाली के लिए लहसुन का उपयोग बहुत लाभदायक होता है। इसका उपयोग बहुत साधारण तरीके से किया जाता है। लहसुन की एक या दो कलियों को छीलकर गुनगुने पानी से खाली पेट लेने पर गैस और पेट फूलने की समस्या में लाभ प्राप्त होता है। लहसुन की एक या दो कलियां हम रोज़ सुबह गर्म पानी से ले सकते है।
अजवाइन का उपयोग
पेट फूलने की समस्या में अजवाइन का उपयोग बहुत लाभ दायक होता है। ये साधारण रूप से हमारी रसोई में आसानी से मिल जाता है। पेट फूलने ,गैस आदि की समस्याओं में अजवाइन एक उपयोगी औषधि के रूप में काम करता है। इसका उपयोग बहुत सरल होता है। पेट फूलने पर एक चाय की चम्मच के बराबर अजवाइन लेकर उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर गर्म पानी से लेने पर तुरंत गैस और पेट फूलने की समस्या में राहत मिलती है।
नींबू और बेकिंग सोडा
पेट फूलने की समस्या में नींबू और बेकिंग सोडा का उपयोग बहुत लाभदायक होता है। एक गिलास पानी में आधा नींबू और बहुत थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा मिलाकर पीने से ही पेट फूलने की समस्या में तुरंत राहत मिलती है। मगर इसका इस्तेमाल बार बार नहीं करना चाहिए।
निष्कर्ष
हमें इन सभी घरेलू नुस्खों का उपयोग करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। सबसे पहले हमें ये ध्यान रखना है,की हमको किसी खाद्य पदार्थ से किसी प्रकार की कोई एलर्जी तो नहीं है। सभी व्यक्तियों का शरीर अलग अलग होता है ,और वह सभी खाद्य पदार्थों के प्रति अलग अलग तरीके से प्रतिक्रिया देता है। इसीलिए हमे किसी भी घरेलू नुस्खे का उपयोग करने से पहले अपने स्वास्थ्य का और अपनी शरीर की प्रतिक्रिया का ध्यान रखना चाहिए। अगर इन उपायों के करने के पश्चात भी समस्या से राहत नहीं मिले तो एक योग्य चिकित्सक की सहायता लेकर समस्या का उपचार कराना चाहिए.